शाहिद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा घर,अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब।

ख़बर अंबेडकरनगर से हैं। जहां बीती रात शहीद भगवान सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। बता दें कि जम्मू कश्मीर के पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर गश्त के दौरान ग्रेनेड विस्फोट होने से भगवान सिंह शहीद हुए थे। जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर देर शाम जैसे ही पैतृक गांव पहुंचा, उनके दर्शन के लिए लोगो का जनसैलाब उमड़ पड़ा।तिरंगे में लिपटे भारत माता के इस लाल का दर्शन हर कोई चाह रहा था। वहीं शहीद बलिदानी के अंतिम संस्कार में सीएम योगी के प्रतिनिधि के तौर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान एवं राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा पहुंचे उन्होंने परिजनों को ₹50 लाख रुपए का चेक सौंपा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की। बताते चलें कि देर रात कम्हरिया घाट पर राजकीय सम्मान के साथ शहीद भगवान सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गयाबता दें कि राजेसुलतानपुर थाना क्षेत्र के पोखरभिट्टा निवासी भगवान सिंह सेना में नायब सूबेदार पद पर जम्मू कश्मीर में तैनात थे। रविवार की रात पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर गश्त के दौरान हुए ग्रेनेड विस्फोट में नायब सूबेदार भगवान सिंह शहीद हो गए थे। शहीद का पार्थिव शरीर विशेष विमान लखनऊ पहुंचाया गया था। जहां से सेना की एंबुलेंस से देर शाम गांव लाया गया। हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने शहीद जवान का अंतिम दर्शन किया। और फिर देर रात राजकीय सम्मान के साथ कम्हरिया घाट पर शहीद भगवान सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।

Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv