वैश्विक महामारी के चलते दो साल बाद हज के लिए निकला यात्रियों का पहला काफिला।

ख़बर राजधानी लखनऊ से है। जहां हज यात्रा की पहली उड़ान के लिए हज हाउस से 282 यात्री भेजे गए। आपको बता दें कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रकोप के चलते दो सालों बाद कल हज यात्रियों का पहला काफिला सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना के लिए सुबह पांच बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ। हज यात्रियों की पहली उड़ान सुबह करीब आठ बजे अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से रवाना होगी। सरोजनी नगर स्थित मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस में मंत्री दानिश आजाद, हज समिति के चेयरमैन मोहसिन रजा समेत अन्य सदस्यों ने झंडी दिखा कर बस को रवाना किया। पहली उड़ान से 282 जायरीन रवाना हुए। तो वहीं दूसरी फ्लाइट से करीब 79 जायरीन रवाना होंगे। 
सोमवार को पहली उड़ान के लिए 282 हज यात्रियों में 148 पुरुष और 134 महिलाएं शामिल हैं। उड़ान में सर्वाधिक 250 हज यात्री लखनऊ के हैं। इसके अलावा सऊदी एयरलाइंस की एक शिड्यूल्ड उड़ान से 79 हज यात्री मदीना के लिए रवाना होंगे। इनमें 47 पुरुष और 32 महिलाएं शामिल हैं। कुछ जायरीनों ने हज हाउस के इंतजाम से नाखुशी जाहिर की, उन्होंने बताया कि कुछ कर्मचारी ठीक से जानकारी नही दे रहे हैं। जिनकी वजह से कुछ परेशानियां हुई। वहीं कुछ यात्रियों ने बताया कि इतनी बड़ी यात्रा में कुछ थोड़ी बहुत अव्यवस्था हो ही जाती हैं। हज पर जाने की खुशी के आगे ये बहुत छोटी छोटी बातें हैं।

Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv