शहीद लोकेंद्र सिंह के अंतिम दर्शन व अंतिम विदाई में हजारों की संख्या में पहुंचे लोग। नम आंखों से दी अंतिम विदाई।

जम्मू कश्मीर के गुलमार्ग (वारामूला )में एलएसी तैनात भदरौली के लोकेंद्र तोमर की ड्यूटी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई थी। सोमवार को शहीद लोकेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर गांव भदरौली पहुंचा तो उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। 5 वर्षीय पुत्र ने शहीद पिता को मुखाग्नि दी है। जिलाधिकारी आगरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा सहित क्षेत्रीय विधायक व क्षेत्रीय नेताओं ने शहीद को अंतिम विदाई दी।बता दें कि जनपद आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र के कस्बा भदरौली के पछाय थोक निवासी महाराज सिंह के 30 वर्षीय पुत्र लोकेंद्र तोमर सन 2011 में भारतीय सेना की 18 राजपूताना राइफल्स में भर्ती हुए थे। जम्मू कश्मीर के गुलमार्ग में ड्यूटी पर तैनात थे। तभी शुक्रवार रात करीब 8 बजे आकाशीय पिंड गिरने से लोकेन्द्र की मौत हो गई। सोमवार को शहीद लोकेंद्र का पार्थिव शरीर मिलिट्री हॉस्पिटल आगरा पहुंचा। जहां जिलाधिकारी आगरा प्रभु नारायण व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने शहीद लोकेंद्र के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर अंतिम विदाई दी। इसके बाद मिलिट्री हॉस्पिटल से सेना के जवान के काफिले के साथ शहीद का पार्थिव शरीर कस्बा भदरौली पहुंचा। कस्बा भदरौली में शहीद लोकेंद्र का शव पहुंचते ही हजारों की संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन को उमड़ पड़े। और भारत माता की जय व शहीद लोकेन्द्र अमर रहे के नारो को साथ शहीद का पार्थिव शरीर तिरंगा यात्रा के साथ घर पहुंचा। शहीद का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। वही शहीद की पत्नी बेसुध हो गई। मौके पर पहुंची क्षेत्रीय विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने शहीद के परिजनों को ढाँढल बंधाते हुए धैर्य बंधाया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक रानी पक्षालिका सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया,भाजपा नेता सुग्रीव सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने शहीद हुए लोकेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी अंतिम विदाई दीं है। बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने शासन की तरफ शहीद लोकेंद्र सिंह की पत्नी को 35 लाख रुपए का और उनके पिता महाराज सिंह को 15 लाख रुपए का चैक दिया है। वही शहीद के परिजनों ने जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया से शहीद स्मारक व शहीद के नाम भदरौली के मुख्य द्वार की मांग की। शहीद लोकेंद्र सिंह तोमर के 5 वर्षीय पुत्र अविनाश ने अपने शहीद पिता लोकेंद्र सिंह को मुखाग्नि दी। शहीद लोकेंद्र सिंह की पत्नी ललिता देवी ने शहीद हुए पति को मुखाग्नि देने के बाद कहा कि  अपने 5 वर्षीय बेटे अविनाश को पढ़ा लिखा कर एक बड़ा सैन्य अफसर बनाएंगी। यह उनके पति का सपना था। शहीद हुए लोकेन्द्र तोमर की सन 2015 में 6 वर्ष पूर्व कस्बा जरार की ललिता देवी से शादी हुई थी। जवान के 5 वर्ष का पुत्र अविनाश एवं 2 वर्ष की पुत्री अर्पिता मासूम बच्चे हैं। पत्नी ललिता देवी और मां सुबोध देवी का रो रो कर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv