जनपद हमीरपुर के विकास खण्ड सुमेरपुर क्षेत्र के सम्पर्क मार्गो में अगल बगल लगे वृक्षों का लकड़ी माफियां सफाया करने में जुटे हैं। यह कार्य पिछले कई माह से लगातार चल रहा है। लेकिन सुमेरपुर में वन क्षेत्राधिकारी के ऊपर इसका असर नही पड़ रहा है। डी0 एफ0 ओ0 लोगों की शिकायत पर कार्यवाही की बात कहते हैं। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। जिससे लकड़ी माफियाओ के हौसले बुलन्दी पर हैं,और पर्यावरण के साथ जमकर खिलवाड़ कर रहे है।
दरअसल पूरा मामला विकास खण्ड सुमेरपुर क्षेत्र का हैं जहां वृक्षो का सफाया करने में लकड़ी माफिया पूरी तरह से हावी है। दर्जनों ट्रक लकड़ी प्रतिदिन सुमेरपुर क्षेत्र से लोड होकर अन्य जनपदो को भेजी जाती है। सम्पर्क मार्गों के किनारे लगे वृक्षों का पूरी तरह से सफाया होता जा रहा है। मार्ग की शोभा के लिये तथा पर्यावरण को संतुलित रखने के लिये लगे इन वृक्षों का सफाया किसके आदेश से हो रहा है, यह कोई बताने को तैयार नहीं है। लकड़ी माफिया अपनी कमाई के चक्कर में हरे भरे वृक्षो को उजाड़ रहे है। व्लाक क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर लकड़ी के बड़े-बड़े डम्प लगे है।आखिर लकड़ी का भण्डार लगाने की परमीशन कौन दे रहा है, और वन विभाग इस पर गौर क्यों नहीं कर रहा हैं। वही लोगो ने बताया कि लकड़ी माफिया अब बेखौफ होकर सम्पर्क मार्गों के किनारे लगे वृक्षो का भी सफाया करने में जुट गये हैं। बाँकी से ललपुरा तक जाने वाले सम्पर्क मार्ग में कुछ समय पूर्व वृक्ष लहलहा रहे थे। लेकिन लकड़ी माफियाओं का कुल्हाड़ा ऐसे चला कि मौजूदा समय में सम्पर्क मार्ग के वृक्षों का सफाया हो गया और बीरान नजर आ रहा है। इसी तरह विदोखर से नदेहरा, ग्राम पलरा के खेरापति मंदिर से फैक्ट्री एरिया सुमेरपुर तथा बांक से पलरा मार्ग अब बृक्षों से वीरान हो गये है। क्योंकि यहाँ लकड़ी माफियाओं ने वृक्षो का सफाया करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। इन सम्पर्क मार्गों में अब बृक्षों के निचले हिस्से के ही निशान रह गये है। लोगों का कहना है कि रोड किनारे लगे वृक्ष चाहे वह जिस प्रजाति के हो इनको उजाड़ने के लिये आखिर किसने परमीशन दी। क्या इसमें वन विभाग व लकड़ी माफियाओं की सांठ गांठ नजर नही आ रही है। अन्यथा रोड के किनारे लगे बृक्षों का सफाया कैसे हो रहा है। कुछ जागरूक लोगो ने डी0 एफ0 ओ0 को जब अवगत कराया तो उनका कहना था कि यदि ऐसा हो रहा है तो कार्यवाही की जायेगी। लेकिन संज्ञान में आने के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नही हुई। लोगों ने शासन व प्रशासन से मांग की है कि रोड किनारे लगे वृक्षो का लकड़ी माफियाओं द्वारा सफाया किये जाने से रोका जाये।
0 Comments