शातिर चोरों का किया पुलिस ने पर्दाफाश, चोरी की आठ बाइकों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार।

उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में मुरादाबाद पुलिस द्वारा पुलिस वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। और जगह-जगह चेकिंग अभियान कर वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत जनपद मुरादाबाद की मझोला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। वहीं पुलिस ने वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। तो वहीं एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है। जिसको गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। बताते चलें कि आरोपियों के पास से चोरी की बाइक भी बरामद की हैं। जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन आशुतोष तिवारी ने बताया कि अपराधियों पर नियंत्रण पाने के लिए एसएसपी के निर्देशन लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के दृष्टिगत कुछ गाड़ियां संदिग्ध अवस्था में खड़ी थी। जानकारी करने पर पता चला कि यह गाड़ियां चोरी की है। और बेचने के लिए वहां खड़ी थी। जिसके बाद एफआईआर पंजीकृत की गई है। और एक अभियुक्त सुमित वांछित है, उसको गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। थाना मझोला पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। साथ ही जितनी भी आवश्यक कार्यवाही हैं वह की जा रही हैं। इनमें से कुछ पर अपराधिक इतिहास है। अपराधिक इतिहास को देखकर हम इसमें गैंगस्टर की कार्रवाई सुनिश्चित कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि यह लोकल एरिया से बाइक चोरी करते थे। यह सभी आरोपी मझोला थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।

Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv