होम बार योजना के निर्णय का विरोध में डीएम को सौंपा ज्ञापन।

ख़बर उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज से हैं। बता दें कि कासगंज के भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने उत्तर प्रदेश की सरकार के होम बार योजना के निर्णय के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर डीएम को एक ज्ञापन सौंपा है।आपको बता दें कि आज भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव दुबे एवं वैभव मिश्रा सौरभ चतुर्वेदी सहित दर्जनों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता कासगंज जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और जिलाधिकारी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। बता दें कि सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा होम बार उत्तर प्रदेश आबकारी संशोधन योजना का जो निर्णय लिया गया है। वह समाज के लिए घातक है। एक तरफ सरकार महिलाओं के लिए नित्य प्रति नई नई योजनाएं बना रही है। उनकी सुरक्षा की चिंता कर रही है। वहीं दूसरी तरफ समाज में नशे का व्यवसाय कराकर उनकी सुरक्षा एवं बर्बादी का ठेका दे रही है। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी इसका घोर विरोध करती है। अतः इस आदेश को तत्काल वापस लिया जाए और उत्तर प्रदेश को नशा मुक्त स्वस्थ एवं उत्तर प्रदेश बनाया जाए।

Post a Comment

0 Comments

About us

Purvanchal tv