ख़बर उत्तर प्रदेश के जनपद कौशांबी से है। जहां श्रीलंका से टूरिस्ट वीजा लेकर मधुशा नाम की एक युवती कौशाम्बी आई और उसका शनिवार को विवाह हुआ। दरअसल युवक और युवती दोनो 12 साल पहले सऊदी की कपड़ा फैक्ट्री में साथ काम करते थे। उसी समय दोनो को एक दूसरे से प्रेम हो गया था।
बता दें कि 12 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले युगल की तीन देश के बीच लिखी गई प्रेम कथा का शनिवार को कौशाम्बी में समापन हो गया। श्रीलंका से टूरिस्ट वीजा लेकर आई युवती ने जिले के युवक के साथ शनिवार को सात फेरे लिए। दोनों की मुलाकात सऊदी अरब की एक कपड़ा कंपनी में हुई थी। विदेशी दुल्हन पाकर घर-परिवार में खुशियों का महौल है। आपको बता दें कि कड़ाधाम कोतवाली के फरीदगंज निवासी लल्लू राम ठेकेदारी करते थे। लल्लू की मौत के बाद करीब 12 साल पहले उनका मझला बेटा सऊदी अरब कमाने गया। वहां वह कपड़ा बनाने वाली कंपनी एटलांटा में काम करने लगा। वहीं पर श्रीलंका को कोलंबो की मधुशा भी काम करती थी। साथ काम करने के दौरान दोनों में प्रेम हो गया।वह लोग लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। उम्र बढ़ती जाने पर तीन महीने पहले बलराम व मधुशा श्रीलंका गए। वहां पर दोनों ने कोर्ट मैरिज किया। बलराम की इच्छा थी कि वह अपनी शादी परिवार वालों के सामने करें। उसने अपनी इच्छा पत्नी मधुशा से जाहिर की। मधुशा ने पति की इच्छा का सम्मान करते हुए भारत आने का फैसला कर लिया। काफी प्रयास के बाद 27 अप्रैल को उसे तीन महीने के लिए भारत आने के टूरिस्ट वीजा प्राप्त हो गया। शनिवार को बलराम के घर में धूमधाम से वैवाहिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में तमाम रिश्तेदार बुलाए गए थे। वहीं अपनी शादी से मधुशा व बलराम बहुत खुश है।
0 Comments